पुडुचेरी: सूर्यांश शेडगे के तेजतर्रार 66 रन और तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह के तीन विकेट की मदद से भारत ए ने रविवार को यहां तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया ए को 49 रन से हराया लेकिन मेहमान टीम ने शृंखला 2-1 से अपने नाम की।

शेडगे 60 गेंद में 66 रन बनाकर भारत ए की ओर से शीर्ष स्कोरर रहे। उन्हें निचले क्रम में विपराज निगम (40) का अच्छा साथ मिला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी कर भारत ए को छह विकेट पर 159 रन की मुश्किल स्थिति से उबारते हुए 275 रन तक पहुंचाया। भारतीय टीम 275 रन पर ऑल आउट हो गई।
भारत ए की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (34 गेंद में 39 रन) और प्रियांश आर्य (45 गेंद में 49 रन) ने 10.4 ओवर में 83 रन जोड़े। बेन ड्वारशुइस (38 रन पर तीन विकेट) ने प्रभसिमरन को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा।
इसके बाद ड्वारशुइस और विल सदरलैंड (44 रन पर तीन विकेट) ने नियमित अंतराल पर भारतीय टीम को झटके दिए।
शेडगे और निगम ने उपयोगी साझेदारी करके भारत ए का स्कोर 250 रन के पार पहुंचाकर ऑस्ट्रेलिया ए के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।
लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ए ने भी अच्छी शुरुआत की। जोश फिलिप (56) और लियाम स्कॉट (26) ने 15 ओवर में 82 रन जोड़े।
दोनों बल्लेबाज 82 रन के समान टीम स्कोर पर आउट हुए। हालांकि इसके बाद लाचलान शॉ (31) और नाथन मैकस्वीनी (39) ने तीसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलिया ए की उम्मीदें कायम रखीं।
गुरजपनीत ने मैकस्वीनी को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ दिया जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ए की पारी लड़खड़ा गई।
मेहमान टीम ने महज 86 रन के भीतर अंतिम सात विकेट गंवा दिए और पूरी टीम 226 रन पर सिमट गई।
प्रतियोगिता के परिणाम
प्रथम स्थान (एरियल योगा ग्रुप): राजश्री, ममता एवं विनय की टीम
द्वितीय स्थान: अर्चना एंड ग्रुप
तृतीय स्थान: भाव्या एंड ग्रुप
सभी प्रतिभागियों को सामाजिक संस्था शिवा फाउंडेशन द्वारा उपहार देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
यह जानकारी अमन ने दी।


