झारखंड में भारतीय क्रिकेटर के मामा पर थाने में विभिन्न धाराओं में FIR, जानें क्या किया है इस क्रिकेटर के मामा ने

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए खिलाड़ी राहुल त्रिपाठी (Player Rahul Tripathi) के मामा पर कांग्रेस नेत्री (Congress Leader) पर हमला करने के आरोप में केस दर्ज कराया गया है।

इसके बाद से तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेत्री कृतिका त्रिपाठी के पति प्रशांत त्रिपाठी ने पलामू के सदर थाना में मधुसूदन पर कांग्रेस नेत्री पर हमला करने के आरोप लगाते हुए आवेदन दिया था।

जिसके आधार पर मधुसूदन त्रिपाठी (Madhusudan Tripathi) पर IPC की धारा 307/ 341/ 323 समेत विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज की गई है।

जमीन का चल रहा है विवाद

सदर थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि यह मामला थाना क्षेत्र के रजवाडीह गांव का है। जमीन विवाद में मधुसूदन त्रिपाठी पर कृतिका त्रिपाठी पर हमला करने का आरोप है।

पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं। अब पुलिस इस मामले में अनुसंधान कर रही है।

कृतिका त्रिपाठी यूथ कांग्रेस की पलामू जिला प्रभारी हैं, मधुसूदन त्रिपाठी कृतिका त्रिपाठी के रिश्ते में चाचा ससुर भी लगते हैं। दोनों के बीच काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा है।

Share This Article