अन्नपूर्णा देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस लगा रही यह पता

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी के खिलाफ धनबाद थाना में शनिवार को कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर संक्रामक बीमारी फैलाने वाले कृत के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई।

शुक्रवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार ने एक शिकायतवाद पर सुनवाई करते हुए धनबाद थाना को मामले में प्राथमिकी दर्ज जांच करने का आदेश दिया था।

भूली डी ब्लॉक निवासी कांग्रेसी मो. कलाम आजाद ने केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी तथा अन्य के विरुद्ध कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने संबंधी शिकायतवाद सीजेएम कोर्ट में किया था।

शिकायतवाद में आरोप लगाया गया था कि अन्नपूर्णा देवी कोरोना की भयावहता जानते हुए भीड़ वाले कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं। 19 अगस्त 2021 को अन्नपूर्णा देवी और उनके समर्थकों ने धनबाद में कई जगहों पर जन आशीर्वाद यात्रा के नाम पर भीड़ जुटाई।

जानबूझ कर लोगों का जीवन संकट में डाला। मंत्री के साथ सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ा। इस भीड़ पर जिला प्रशासन की ओर से भी अंकुश नहीं लगाया गया।

पुलिस मामला दर्ज कर यह पता लगा रही है कि अन्नपूर्णा देवी के साथ कौन-कौन लोग जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए थे।

Share This Article