गोस्सनर कॉलेज की छात्रा के अपहरण मामले में धुर्वा थाने में FIR दर्ज, इसके बाद..

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gossner College Student Kidnap: राजधानी रांची के गोस्सनर कॉलेज (Gossner College) के BCom की छात्रा की अपहरण मामले में FIR बीते मंगलवार को दर्ज कराई गई है। इस संबंध में छात्रा की मां ने धुर्वा थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज करायी है।

आवेदन में कहा गया है कि उनकी पुत्री 22 अप्रैल को दिन के ग्यारह बजे घर से निकली थी। कहा था कि वह कुछ काम से जा रही है।

शाम तक जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। इसी बीच पुत्री ने उन्हें 24 अप्रैल को फोन कर परेशान होने से मना किया। इसी क्रम में जानकारी मिली कि उनकी पुत्री ने 29 अप्रैल को कई ATM से राशि की निकासी भी की है।

परिजनों का दावा है कि उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर अपहरण कर लिया गया है। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Share This Article