रांची में पानी की टंकी बनाने की फैक्ट्री में लगी आग

फायर ब्रिगेड की गाड़ी और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र के बेरवारी स्थित जेके पॉली पानी टंकी (JK Poly Water Tank) बनाने की फैक्ट्री में गुरुवार सुबह आग (Fire) लग गयी।

अचानक आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस अग्निकांड में में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

रांची में पानी की टंकी बनाने की फैक्ट्री में लगी आग-Fire broke out in a water tank factory in Ranchi

काफी मशक्कत के बाद काबू पाया

बेरवारी स्थित जेके पॉली पानी टंकी बनाने की फैक्ट्री में गुरुवार सुबह आग लगने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सशस्त्र बल (Armed Forces) के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी।

फायर ब्रिगेड की गाड़ी और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग (Fire) पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। से आग लगी की घटना में कितना का नुकसान हुआ है।

रांची में पानी की टंकी बनाने की फैक्ट्री में लगी आग-Fire broke out in a water tank factory in Ranchi

शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग

इसका सही पता आकलन के बाद ही चल पायेगा। अगलगी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पूरी तरह से बुझा लिया गया है।

थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पानी टंकी बनाने वाली फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) की वजह से आग का प्रतीत होता है।

Share This Article