अयोध्या के रामसेवकपुरम में लगी आग, लाखों का नुकसान

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Fire broke out in Ramsevakpuram of Ayodhya: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्र रामसेवकपुरम में गुरुवार को आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के एक घंटे बाद Fire Brigade की गाड़ी पहुंची।

इसको लेकर विहिप ने नाराजगी जताई है। Short Circuit से आग लगने की बात सामने आ रही है।

विहिप के प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि घटना दोपहर दो बजे की है। रामसेवकपुरम में विहिप धर्मशाला का निर्माण करा रही है, जिसमें 75 से अधिक मजदूर काम कर रहे हैं।

इन मजदूरों के लिए रामसेवकपुरम में अस्थायी भवन (PVC Block) बनाया गया था, जिसमें आग लग गई। मजदूरों के कपड़े, बर्तन, अनाज आदि सामान जलकर राख हो गए। लाखों का नुकसान हुआ है।

पहले फायर बिग्रेड का छोटा वाहन भेजा गया जो आग बुझाने में नाकाफी साबित हो रहा था। इसे देखते हुए विहिप के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाला। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जब आग बुझा ली गई, तब Fire Brigade की दो बड़ी गाड़ियां पहुंचीं।

अतिसंवेदनशील अयोध्यानगरी में अग्निशमन विभाग की कार्यप्रणाली ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि आग लगने के स्थान से कुछ ही दूरी पर रामलला की दो अन्य मूर्तियां भी रखी हैं, इन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

Share This Article