रांची-मेदिनीनगर मार्ग पर पेड़ से टकराई कार, कार पर सवार परिवार बाल-बाल बचा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi-Medininagar National Highway Accident : रांची-मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ-75 (Ranchi-Medininagar National Highway 75) पर मनिका थाना क्षेत्र के नामुदाग के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

हालांकि कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, बैंक कर्मी विनित कुमार अपने स्थानांतरण के बाद सपरिवार Garhwa से रांची जा रहे थे।

इसी क्रम में नामूदाग के समीप उनकी आंख झपक गयी और कार सड़क के किनारे एक पेड़ से जा टकराई। जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे सवार थे।

दुर्घटना के बाद विनीत कुमार ने लातेहार में अपने मित्र रूद्र प्रताप सिंह (बानपुर) व अनंजय कुमार को फोन कर दुर्घटना की जानकारी दी।

जिसके बाद सूचना मिलने पर दोनों घटना स्थल पहुंचे और स्थानीय Hospital में उनका इलाज कराया। और फिर उन्होंने एक दूसरी वाहन की व्यवस्था करके रांची रवाना किया। वहीं इस कार्य में प्रशासन ने भी अपनी भूमिका बखूबी निभाई।

Share This Article