आर्कटिक में मछुआरों से लदी नाव डूबी, 17 लापता

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मॉस्को: बारेंट्स सागर में एक रूसी मछली पकड़ने वाली नाव के डूबने के बाद 17 लोग लापता हो गए, जबकि दो अन्य को बचा लिया गया है। इसकी जानकारी स्थानीय मीडिया ने सोमवार को दी।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के हवाले से बताया कि मछली पकड़ने की नाव वनेगा नोवोया जिम्लया द्वीपसमूह के पास डूब गई, जिसमें 19 लोग सवार थे।

मंत्रालय ने दुर्घटनास्थल पर बहुत अधिक बर्फ जमा होने के कारण को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया।

लापाता लोगों को खोजने के लिए बचाव अभियान चल रहा है, लेकिन खराब मौसम की स्थिति के मद्देनजर विमान को तैनात किया जाना बाकी है।

Share This Article