Latest NewsUncategorizedकोहरे ने ली 3 की जान : आगरा एक्सप्रेस-वे पर आपस में...

कोहरे ने ली 3 की जान : आगरा एक्सप्रेस-वे पर आपस में भिड़ीं दर्जनों गाड़ियां, पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर भी टकराए वाहन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

New Delhi : कोहरे के कारण उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश में कई वाहन टकरा गए, जिनमें तीन की मौत हो गई, वहीं कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्नाव के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में 3 बसें, एक ट्रक, 2 कार सहित 6 वाहन भिड़ गए। ये वाहन लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे थे। एक के बाद एक वाहन आपस में भिड़ते गए। वहीं एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस घटना में एक यात्री की मौत हो गई। लगभग दो दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा। इनमें से 6 यात्रियों की हालत ज्यादा गंभीर थी, उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है।

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर हादसा, दो की मौत, 13 घायल

वहीं बागपत में कोहरे के चलते ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हो गया है। घने कोहरे के चलते बस और ट्रक टकरा गए। बस वृंदावन से पंजाब जा रही थी। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं करीब 13 यात्री घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भी टकराईं कई गाड़ियां

ग्रेटर नोएडा में भी कोहरे का कहर दिखा है। यहां घने कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेसस-वे पर हादसा हो गया। कई गाड़ियां कम विजिबिलिटी के कारण आपस में टकरा गईं। थाना जेवर क्षेत्र के दयानतपुर गांव के पास हादसा हुआ है।यहां करीब 20 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। यह घटना आगरा की ओर जाने वाली लेन पर हुई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद नोएडा पुलिस मौके पर पहुंची है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है महंगाई का झटका, 15 जनवरी के बाद नयी टैरिफ की घोषणा

spot_img

Latest articles

पांकी विधायक के पिता के निधन पर शोक, प्रदेश BJP ने जताई गहरी संवेदना

Panki MLA's Father Passes Away : पांकी विधायक शशिभूषण मेहता के पिता शिवलोचन मेहता...

झारखंड के विश्वविद्यालयों में शिकायत निवारण के लिए नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी, छात्रों को मिलेगा सीधा समाधान मंच

Ranchi: झारखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध महाविद्यालयों में अब बड़ा बदलाव लाया...

रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर नागपुरी विभाग में “फगुआ : राग एवं ताल” पर विशेष व्याख्यान 13 फरवरी को

रांची : रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर नागपुरी विभाग की ओर से लोक जीवन और...

दीपक के साहस और इंसानियत को मिलेगा सम्मान, झारखंड सरकार करेगी भव्य स्वागत

Jharkhand government Will Give a Grand Welcome: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री Dr. Irfan Ansari...

खबरें और भी हैं...