हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर 23 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hemant Soren Bail Petition: जमीन घोटाला (Land Scam) मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की जमानत याचिका पर ED के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में मंगलवार को सुनवाई हुई।

इस दौरान ED ने अदालत में जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की। अब अदालत ने मामले में 23 अप्रैल को अगली सुनवाई निर्धारित की है।

फिलहाल इस मामले में आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) और बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मचारी भानु प्रताप बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (Birsa Munda Central Jail) में न्यायिक हिरासत में बंद हैं।

ED ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार किया था। ED ने बड़गाई अंचल के 8.5 एकड़ जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था।

Share This Article