बजट सत्र में भाग नहीं ले सकते पूर्व CM हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की याचिका

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hemant Soren on Budget Session: जमीन घोटाला (Land Scam) मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की ओर से ED की विशेष अदालत ने 23 फरवरी से शुरू हो रहे झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने की दाखिल याचिका को खारिज कर दी है।

ED के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में गुरुवार को हेमंत सोरेन को बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति नहीं दी है।

इससे पूर्व बुधवार को मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत में फैसला सुरक्षित रखा था। Hemant Soren की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने बहस की थी।

उनकी ओर से कोर्ट को बताया गया था कि बजट सत्र में मनी बिल पास होता है, इसलिए Hemant Soren का रहना जरूरी है। ED की ओर से विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार ने बहस की।

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा, जो दो मार्च तक चलेगा। Hemant Soren अभी ED की न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (Birsa Munda Central Jail) में बंद है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले हेमंत सोरेन को विश्वास मत के दौरान सदन की कार्यवाही में एक दिन के लिए शामिल होने की अनुमति कोर्ट ने दी थी।

Share This Article