जीवन में पहली बार जेल में होली मनाएंगे पूर्व CM हेमंत सोरेन, दो IAS अधिकारी भी…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hemant Soren Holi in Jail: अपने जीवन में पहली बार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन जेल में होली मनाएंगे।

वह जमीन घोटाले में रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में हैं। राज्य के दो IAS अधिकारियों को भी जेल में ही होली माननी होगी। बता दें कि ED ने 31 जनवरी को जमीन घोटाला में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था।

इससे पहले जमीन घोटाले में ही ED ने IAS छवि रंजन को गिरफ्तार किया था। इससे पूर्व मनरेगा घोटाला में ED ने IAS अधिकारी पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया था।

इनकी होली भी जेल में ही

यह भी ध्यान देने योग्य बात है कि जमीन घोटाला में ED कारोबारी अमित अग्रवाल और राजनेताओं व नौकरशाहों के करीबी रहे प्रेम प्रकाश को भी गिरफ्तार कर चुका है।

वह भी Birsa Munda Central Jail में है। टेंडर घोटाला में ED ने अभियंता वीरेंद्र राम को भी गिरफ्तार कर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (Birsa Munda Central Jail) भेजा है। इन सभी की होली जेल में ही मनेगी।

Share This Article