रांची में पूर्व चिकित्सा प्रभारी डॉ सागर तिर्की का कोरोना से निधन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के बेड़ो प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित और पूर्व चिकित्सा प्रभारी डॉ सागर तिर्की का निधन हो गया। डॉ सागर तिर्की कोरोना संक्रमित थे।

उनका इलाज रिम्स के कोविड वार्ड में चल रहा था। निधन की सूचना मिलते ही बेड़ो अस्पताल कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनीता प्रसाद ने शोक जताते हुए कहा कि हमने एक वरीय चिकित्सक जो हमेशा सेवा भाव में समर्पित थे। हमने उन्हें खो दिया।

उल्लेखनीय है कि बेड़ो के चार चिकित्सक डॉ सुमित्रा कुमारी, डॉ प्रियंका, डॉ अलख निरंजन, डॉ राजीव रंजन और पांच कर्मियों में शैलेश टोप्पो, पूनम मिंज, सुषमा तिर्की, सिल्विया कुजूर और प्रभात टोप्पो के कोरोना संक्रमित हो जाने से चिकित्सा सेवा चरमरा गई है।

डॉ सागर तिर्की के निधन की सूचना मिलने पर प्रखंड के स्वास्थ्य कर्मी ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए दुख जताया है।

डॉ सागर के भाई भी कोरोना संक्रमित हैं, दोनों भाई रिम्स में एडमिट थे। डॉ सागर की पत्नी की एक वर्ष पूर्व मौत हो गई थी।

Share This Article