Latest Newsझारखंडरांची में पीएलएफआइ का पूर्व उग्रवादी मधु मांझी हथियार के साथ गिरफ्तार

रांची में पीएलएफआइ का पूर्व उग्रवादी मधु मांझी हथियार के साथ गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूज़ अरोमा रांची: अनगड़ा थाना पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआइ) के पूर्व उग्रवादी मधु मांझी (30) को गिरफ्तार किया है।

वह बुंडू थाना क्षेत्र बारेडीह गाव का रहने वाला है। इसके पास से एक देशी पिस्टल, एक गोली, दो मोबाइल और एक बाइक बरामद किया है।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक अपराधी हथियार के साथ मोटरसाइकिल से किसी आपराधिक घटना को अंजाम देंने के लिए कहीं जा रहा है।

सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी दल का गठन किया।

टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वाहन चेकिंग के दौरान अपराधी मधु मांझी जरगा की ओर से बोरडीह (बुंडू थाना क्षेत्र) की ओर जाते हुए पकड़ा गया। उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि वह पूर्व में पीएलएफआइ उग्रवादी रह चुका है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि मधु कई कांडों में जेल जा चुका है।

इसके खिलाफ पूर्व से चार मामले दर्ज हैं।

spot_img

Latest articles

टुसू पर्व केवल उत्सव नहीं, किसानों की उम्मीद और प्रकृति से जुड़ा पर्व , राज्यपाल

Tusu Festival Organised at Morhabadi Ground: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार (Governor Santosh Gangwar)...

नगड़ी में कृषि मेला, वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

Agricultural Fair in Nagdi: युगांतर भारती, नवचेतना ग्रामीण संस्थान, Nature Foundation, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास...

रांची की सड़कों की बदलेगी सूरत, अब हर सड़क की होगी तय जिम्मेदारी

Face of Ranchi's Roads will Change: रांची शहर की सड़कों को साफ, सुरक्षित और...

विजय के समर्थन में राहुल गांधी का बयान, तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल

Rahul Gandhi's statement in Support of Vijay : तमिलनाडु के दौरे पर गए लोकसभा...

खबरें और भी हैं...