Latest NewsUncategorizedअब पत्नी से अलग हो चुके हैं राजस्थान के पूर्व डिप्टी CM...

अब पत्नी से अलग हो चुके हैं राजस्थान के पूर्व डिप्टी CM सचिन पायलट, चुनावी शपथ पत्र से…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Sachin Pilot and Sara Pilot Divorce : राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) अब अपनी पत्नी सारा पायलट से अलग हो चुके हैं। सचिन पायलट और सारा पायलट के बीच तलाक भी हो चुका है।

पायलट के चुनावी शपथ पत्र से इसका खुलासा हुआ है। उन्होंने टोंक विधानसभा (Tonk Assembly) निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरने के दौरान जमा करवाए शपथ पत्र में पत्नी के नाम के आगे ‘तलाकशुदा’ लिखा है।

पायलट और सारा के बीच तलाक होने की जानकारी पहली बार सार्वजनिक हुई है। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि तलाक कब हुआ है? सचिन पायलट के दोनों बच्चे उनके पास हैं।

पायलट ने सारा से जनवरी 2004 में की थी शादी

पायलट ने शपथ पत्र में डिपेंडेंट के तौर पर दोनों बच्चों (Aaran Pilot and Vihaan Pilot) के नाम लिखे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव (नवंबर 2018) में दिए शपथ पत्र में सचिन पायलट ने पत्नी के नाम के कॉलम में सारा पायलट का नाम लिखा था।

इस बार पत्नी के नाम के कॉलम में ‘तलाकशुदा’ (‘Divorced’) लिखा है। पायलट और सारा के अलग होने की चर्चा 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान भी चली थी। उस वक्त इन्हें अफवाह बताकर खारिज कर दिया गया था।

पायलट ने सारा से जनवरी 2004 में शादी की थी। सारा जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता फारूक अब्दुल्ला की बेटी और उमर अब्दुल्ला की बहन हैं।

दिसंबर 2018 में जब सचिन पायलट ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, उस समारोह में सारा, दोनों बेटे और फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) भी शामिल हुए थे।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...