Homeझारखंडचाईबासा में चार IED और 20 किलो का पाइप बम बरामद

चाईबासा में चार IED और 20 किलो का पाइप बम बरामद

spot_img
spot_img
spot_img

पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम (Chaibasa) जिले के मुफस्सिल थाना (Mufassil Thana) क्षेत्र के अंजदबेड़ा-पटातारोब के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र से चार IED और एक 20 किलो का पाइप बम बरामद किया है।

बरामद IED में पांच- पांच किलों का दो IED, दो-दो किलो दो IED और एक 20 किलो का पाइप बम बरामद किया गया है।

इलाके में सर्च अभियान जारी

SP आशुतोष शेखर ने बुधवार को बताया कि गत 27 जून से एक अभियान टोन्टो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका, अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र और गोईलकेरा थाना के कुईड़ा एवं मारादिरी गांव के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है।

इसी क्रम में बुधवार को सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से लगाए गए चार IED और एक पाइप बम बरामद किया।

बरामद बम को डिफ्यूज कर दिया गया है। इलाके में सर्च अभियान जारी है।

SP ने बताया

SP ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन CPI माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है।

इसी सूचना पर गत 11 जनवरी 2023 से पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, 203 बटालियन, 205 बटालियन, झारखंड जगुआर एवं CRPF 60 बटालियन, 197बटालियन, 157 बटालियन, 174 बटालियन, 193बटालियन, 07 बटालियन, 26 बटालियन की टीम लगातार अभियान चला रही है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...