सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कार्यकारी निदेशक पद के लिए निजी क्षेत्र से भी आवेदन आमंत्रित

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में ईडी पद के लिए पहली बार निजी क्षेत्र के उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए, एफएसआईबी ने भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Public Sector Banks India : सरकारी बैंकों और वित्तीय संस्थानों के निदेशकों का चयन करने वाली संस्था एफएसआईबी ने चालू वित्त वर्ष के दौरान राष्ट्रीयकृत बैंकों में कार्यकारी निदेशकों (ईडी) की नियुक्ति के लिए निजी क्षेत्र सहित पात्र उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

निजी क्षेत्र के उम्मीदवारों को शामिल करना तय प्रक्रिया से अलग एक बदलाव है और यह पहली बार है जब वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (एफएसआईबी) चालू वित्त वर्ष के दौरान सृजित होने वाली ईडी की आधा दर्जन से अधिक रिक्तियों के लिए निजी क्षेत्र के उम्मीदवारों पर भी विचार करेगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।