
नई दिल्ली : गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति के सदस्यों के साथ महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की। इसके साथ ही महाराष्ट्र विधानसभा परिसर का भ्रमण भी किया। इस दौरान दोनों राज्यों में महिला एवं बाल विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। इस तरह के दौरों से राज्यों के बीच अनुभव साझा करने और विकास कार्यों को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

