रांची में लूट और रंगदारी वसूलने वाले गैंग का पर्दाफाश, देसी कट्टा और गोलियां बरामद

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Crime News: रांची और आसपास के ग्रामीण इलाकों में हथियार के बल पर लूटपाट और रंगदारी वसूलने वाले एक खतरनाक गिरोह का रांची पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने खरसीदाग निवासी प्रफुल्ल कच्छप और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा गोलियां बरामद की गई हैं।

ग्रामीण SP प्रवीण पुष्कर ने बताया कि यह गिरोह ग्रामीण इलाकों की सुनसान सड़कों पर हथियारों के दम पर लूटपाट करता था और लोगों को डरा-धमकाकर रंगदारी वसूलता था।

SSP को गुप्त सूचना मिली थी कि बायो डायवर्सिटी पार्क रोड पर हथियारबंद अपराधी घूम रहे हैं। इसके बाद मुख्यालय वन डीएसपी अमर पांडेय के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम जब बायो डायवर्सिटी पार्क रोड पहुंची तो पुलिस की गाड़ी देखकर तीनों अपराधी भागकर बेरेटोली जंगल की ओर चले गए। पुलिस ने पीछा कर एक नाबालिग को धर दबोचा, जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे।

तलाशी के दौरान पुलिस ने एक लोडेड देसी कट्टा बरामद किया। कड़ाई से पूछताछ में नाबालिग ने अपने फरार साथियों नीतिश तिवारी और प्रफुल्ल कच्छप के बारे में बताया।

नाबालिग की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर प्रफुल्ल कच्छप को भी गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने अपराध कबूल किए और पुलिस को कई अहम जानकारियां दीं। पुलिस फरार आरोपी नीतिश तिवारी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Share This Article