गैंगस्टर प्रिंस खान ने इस कांग्रेस नेता से मांगी 10 लाख रुपए की रंगदारी, नहीं देने पर…

कांग्रेस नेता मनोज सिंह से गैंग्स ऑफ वासेपुर के Gangster प्रिंस खान ने व्हाट्सएप मैसेज कर 10 लाख की रंगदारी की मांगी है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gangster Prince Khan Demanded Extortion: कांग्रेस नेता मनोज सिंह से गैंग्स ऑफ वासेपुर के Gangster प्रिंस खान ने व्हाट्सएप मैसेज कर 10 लाख की रंगदारी की मांगी है।

रंगदारी नहीं देने पर खोपड़ी खोल देने यानी जान से मार देने की धमकी दी गई है। कांग्रेस नेता ने Dhanbad थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस तत्काल मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

बता दें कि धनबाद में Rahul Gandhi की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मनोज सिंह से बात करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वीडियो अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है।

29 जनवरी को भेजा था मैसेज

धनबाद के मनोरम नगर के रहने वाले धनबाद जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके मनोज सिंह के अनुसार, गैंगस्टर प्रिंस खान ने 29 जनवरी को व्हाट्सएप मैसेज भेजा था। कर 10 लाख रंगदारी की मांग की है।

धनबाद में 4 फरवरी को Rahul Gandhi का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम की तैयारी में व्यस्त रहने के कारण कांग्रेस नेता ने इस पर ध्यान नहीं दिया। बुधवार को मनोज सिंह के Whatsapp पर धमकी वाला मैसेज फिर से आने के बाद कांग्रेस नेता ने धनबाद थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

इसको लेकर कांग्रेस नेता मनोज सिंह ने कहा कि हम राहुल गांधी के सिपाही हैं, हम डरने वाले नहीं हैं, आम जनता की आवाज को उठाने का काम करते हैं। मनोज सिंह ने प्रिंस खान पर कार्रवाई के लिए उन्होंने पुलिस के वरीय अधिकारियों के साथ CM को भी आवेदन लिखने की बात कही है।

Share This Article