Homeझारखंडसौमित्र के निधन पर गांगुली बोले, आपने बहुत कुछ किया, अब आराम...

सौमित्र के निधन पर गांगुली बोले, आपने बहुत कुछ किया, अब आराम करिए

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के वर्तमान अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अभिनेता सौमित्र चटर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

गांगुली ने कहा कि दिग्गज अभिनेता ने अपने जीवन काल में बहुत कुछ किया है। अब वह शांति से आराम कर सकते हैं।

बांग्ला फिल्मों के दिग्गज अभिनेता ने रविवार की दोपहर कोलकाता के बेले व्यू अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 85 वर्ष के थे।

उनके निधन के कुछ ही देर बाद गांगुली ने ट्वीट कर कहा, आपने बहुत कुछ किया है..अब आप शांति से आराम कर सकते हैं।

चटर्जी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, विभिन्न राजनीतिक नेताओं और शख्सियतों ने दुख जताया है।

इससे पहले, क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट और मेडिकल बोर्ड के प्रमुख अरिंदम कर ने कहा था कि चटर्जी की स्थिति बेहद गंभीर है और उपचार का उन पर कोई असर नहीं हो रहा है।

शुक्रवार से ही अभिनेता की स्थिति ठीक नहीं थी। 5 अक्टूबर को कोरोनावायरस परीक्षण पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

चटर्जी को सत्यजित रे का साथ निभाने के लिए जाना जाता है।

रे के साथ उन्होंने 14 फिल्मों में काम किया था। 3 राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के अलावा उन्हें पद्मभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार आदि से सम्मानित किया जा चुका था।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...