पाकुड़ में होटल से पुलिस की छापामारी में गांजा बरामद, गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पाकुड़: महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम धोवाडंगाल चौक स्थित दिलीप साहा के होटल में रविवार को छापेमारी कर पुलिस ने 460 ग्राम गांजा बरामद किया।

मौके से होटल संचालक दिलाप साहा को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में थानाप्रभारी सुनील कुमार रवि की लिखित शिकायत पर दिलीप साहा के खिलाफ महेशपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छापामारी का नेतृत्व महेशपुर एसडीपीओ नवनीत एंथोनी हेम्ब्रम ने की। एसडीपीओ नवनीत एंथोनी हेम्ब्रम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दिलीप साहा के लाइन होटल में अवैध तरीके से गांजा की खरीद बिक्री की जाती है।

इसके मद्देनजर छापामारी की गई।होटल की तलाशी के दौरान वहां से कुल 460 ग्राम गांजा पाया गया।

गांजा की अवैध ख़रीद बिक्री के आरोप में दिलीप के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि मिली सूचनानुसार पश्चिम बंगाल से गांजा लाकर थाना क्षेत्र के विभिन्न होटलों, ढाबों आदि में बेचा जाता है।ऐसे धंधों के खिलाफ हमारी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article