मुंबई महानगर के 2729 सार्वजनिक पंडालों में विराजे गणपति बप्पा, लाखों लोगों ने….

अंधेरी का राजा आदि गणेशोत्सव मंडलों की ओर प्रतिस्थापित भगवान गणेश का दर्शन पाने के भक्तगण कतार बद्ध होने लगे हैं। इन मंडलों के कार्यकर्ताओं ने भक्तों के लिए जलपान आदि की भी व्यवस्था की है।

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: मुंबई महानगर (mumbai metropolis) के 2,729 सार्वजनिक गणेशोत्सव पांडालों (Public Ganeshotsav Pandals) में मंगलवार को भगवान गणेश विराजमान हो गए हैं। साथ ही लाखों की संख्या में लोगों ने अपने घरों में भगवान गणेश को प्रतिस्थापित किया है। इस तरह पूरा मुंबई शहर भगवान गणेश के भक्ति भाव में डूब गया है और पूरा महाराष्ट्र गणेशमय हो गया है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने निवास में गणपति की प्रतिस्थापना की

मुंबई में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने शासकीय निवास वर्षा बंगले पर मंगलवार को गणपति की प्रतिस्थापना की है। शिंदे परिवार सहित शासकीय अधिकारियों ने कर्मचारियों ने वर्षा बंगले पर भगवान गणेश की पूजा अर्चना की है। मुख्यमंत्री ने मुंबई सहित पूरे राज्यवासियों को गणपति पर्व की शुभकामना दी है। इसी तरह मुंबई में सभी पार्टी के नेताओं ने भगवान गणेश की प्रतिस्थापना अपने आवास पर की है।

गड़बड़ी रोकने के लिए 11,726 कांस्टेबल, 2,024

मुंबई शहर में गणेशोत्सव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए 11,726 constable, 2,024 पुलिस अधिकारी और 15 deputy commissioner मुंबई में चप्पे पर तैनात किये गए हैं। गणेशोत्सव के दौरान Traffic police ने महानगर में वाहनों के आवागमन के लिए कई कदम उठाये हैं, जिनमें भारी वाहनों पर प्रतिबंध भी शामिल है। आज से 29 सितंबर के बीच सभी प्रकार के भारी वाहनों को आधी रात से सुबह 7 बजे के बीच संचालन की अनुमति दी गई है।

गणेशोत्सव पांडालों में Chandrayaan-3 के प्रक्षेपण से लेकर अयोध्या के राम मंदिर तक की प्रतिकृति की आकर्षक सजावट की गई है। मुंबई के मशहूर लालबाग का राजा, अंधेरी का राजा आदि गणेशोत्सव मंडलों की ओर प्रतिस्थापित भगवान गणेश का दर्शन पाने के भक्तगण कतार बद्ध होने लगे हैं। इन मंडलों के कार्यकर्ताओं ने भक्तों के लिए जलपान आदि की भी व्यवस्था की है।

Share This Article