मौसम का बदला मिजाज, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा बढ़ने से कनकनी भी बढ़ गई है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Garhwa Rain: जिले में आज दिनभर बादल छाए रहे। इसी के साथ कुछ इलाकों में बूंदाबांदी (Rain) भी हुई। जिसके कारण अचानक से ठंड बढ़ गई।

न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा बढ़ने से कनकनी भी बढ़ गई है।

किसानों को फसल की चिंता

मौसम विभाग (Weather department) के अनुसार करीब एक mm बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे।

बारिश के कारण किसानों को तैयार धान की फसल का नुकसान का डर सताने लगा है। फिलहाल इलाके में धान की कटनी जोरों से चल रही थी। वहीं बारिश (Rain) होने से फसल को नुकसान होने की आशंका से किसान चिंतित हैं। मौसम के बदलने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।

Share This Article