दिव्यकमल हॉस्पिटल पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अनियमितताओं के आरोप में अस्पताल सील

गढ़वा के दिव्यकमल हॉस्पिटल पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अनियमितताओं और चिकित्सकों की अनुपस्थिति के कारण अस्पताल को तत्काल बंद कर दिया, जांच में कई गंभीर खामियां सामने आईं।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

SDO Inspection : गढ़वा शहर के कचहरी रोड स्थित दिव्यकमल हॉस्पिटल पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया है। यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार और सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ केनेडी के संयुक्त औचक निरीक्षण के बाद की गई।

जानकारी के अनुसार, प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हुई है। इसी सूचना के सत्यापन के लिए अधिकारी मौके पर पहुंचे, हालांकि निरीक्षण के दौरान संबंधित मरीज नहीं मिला, लेकिन अस्पताल में कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं पाया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि अस्पताल में मरीजों का इलाज कथित रूप से कंपाउंडरों के भरोसे किया जा रहा था। साथ ही यह तथ्य भी उजागर हुआ कि जिन चिकित्सकों के नाम पर अस्पताल संचालित किया जा रहा था, उन्होंने पहले ही सिविल सर्जन कार्यालय को लिखित रूप से सूचित कर दिया था कि वे वहां कार्यरत नहीं हैं।

अधिकारियों के अनुसार, इसके बावजूद अस्पताल में ओपीडी, आईपीडी और पैथोलॉजी जैसी सेवाएं संचालित की जा रही थीं। अनियमितताओं और चिकित्सकों की अनुपस्थिति को देखते हुए अस्पताल को तत्काल बंद करने का निर्देश दिया गया।

प्रशासन ने यह भी बताया कि दिव्यकमल हॉस्पिटल पहले भी विवादों में रहा है और मामले की आगे जांच की जाएगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।