आपसी विवाद में हुई मारपीट में पिता व पुत्र घायल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Father and Son Injured in Fight Due to Mutual Dispute : गढ़वा (Garhwa) जिले के डंडा थाना क्षेत्र के भिखही गांव में आपसी विवाद (Mutual Dispute) में हुई मारपीट (Beating) की घटना में पिता व पुत्र दोनों घायल हो गये।

घायलों में महेंद्र चौधरी और उसका बेटा छोटू कुमार चौधरी (Chhotu Kumar Chaudhary) शामिल हैं। दोनो को इलाज के लिए सदर अस्पताल (Sadar Hospital) में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में महेंद्र ने आरोप लगाया कि उसका भतीजा सूरज चौधरी शराब (Liquor) पीकर उसकी पत्नी और बेटी के साथ गाली गलौज कर रहा था। उसी बात को लेकर उसे समझा रहा था।

उसी क्रम में सूरज सहित अन्य ने मिलकर मारपीट की। यह देखकर पुत्र छोटू बीच बचाव करने गया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। उससे वह घायल हो गए।

Share This Article