फैंस के प्रति कृतज्ञता से भरा जेनेलिया देशमुख का संदेश, ऑटोग्राफ को बताया प्यार की निशानी

Manu Shrivastava
2 Min Read
जेनेलिया देशमुख
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने हाल ही में अपने प्रशंसकों के प्रति प्यार और आभार व्यक्त करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा की है। सोशल मीडिया पर किए गए इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि उनके लिए ऑटोग्राफ का मतलब केवल किसी कागज पर हस्ताक्षर करना नहीं है, बल्कि यह उन लोगों के प्रति सम्मान और स्नेह प्रकट करने का माध्यम है, जिन्होंने उनके अभिनय सफर को सफल बनाया। जेनेलिया का यह संदेश फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

ऑटोग्राफ को बताया यादों और कृतज्ञता का प्रतीक

जेनेलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की, जिसमें वह कार के अंदर बैठी हुई बाहर इंतजार कर रहे फैंस के लिए ऑटोग्राफ साइन करती नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि ऑटोग्राफ साइन करने में एक अलग ही खुशी होती है। यह केवल स्याही के निशान नहीं, बल्कि जीवन के खूबसूरत सफर, यादों और फैंस के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। उल्लेखनीय है कि जेनेलिया ने 2003 में तेलुगु फिल्म ‘सत्यम’ से अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसी वर्ष रिलीज हुई फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा, जहां उनकी मुलाकात रितेश देशमुख से हुई। बाद में दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और 2012 में उन्होंने विवाह कर लिया।

Share This Article