गिरिडीह में महिला से सरकारी आवास दिलाने के नाम के नाम पर ठगी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के तिसरी प्रखंड के चोरनीतरी गांव की देवंती देवी से मुख्यालय के अधिकारी बनकर सरकारी आवास दिलाने के नाम पर छह हजार रुपया ठगने का मामला सामने आया है।

बताया गया कि महिला को प्रखण्ड मुख्यालय में बुलाकर पैसा लेकर ठग रफूचक्कर हो गया। जब कई घंटों ठग वापस नदी लौटा तो ठगी की शिकार देवंती देवी आस पास के लोगों को पूरी जानकारी दी।

बताया जाता है कि ठगी करने वाला व्यक्ति पहले फोन से संपर्क कर कहा कि आपके नाम पर सरकारी आवास मद में दो लाख चालीस हजार का चेक आया है।

इसके लिये आपको मुख्यालय आधार कार्ड, बैंक पासबुक वगैरह लेकर आने को कहा गया। साथ ही आठ ह्जार अलग से ओफिस खर्च की मांग की गई। पैसा नही होने के स्थिति में छह हजार में तय हुआ।

फोन करने वाला स्वयं को ब्लॉक का अधिकारी बता रहा था। जब महिला तिसरी मुख्यालय पहुंची तो उक्त व्यक्ति ने पहले पैसा लिया और फोन आने का बहाना बनाकर मौका पाकर वहां से निकल गया।

Share This Article