गिरिडीह में साइबर ठगी मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: गिरिडीह साइबर थाना पुलिस ने तीन वर्षों से फरार ठगी के आरोपित को दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बताया गया कि दिल्ली से गिरफ्तार साइबर ठग हीरा लाल यादव को मंगलवार की लाया गया था। वह बिहार के आरा जिला का रहने वाला है।

तीन साल पहले हीरा यादव ने गिरिडीह के एक व्यक्ति के बैंक खाते से एक लाख 60 हजार का निकासी कर लिया था। उसने घटना को आरा में रहते हुए अंजाम दिया था।

पुलिस ने जब केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि वह पिछले ढाई साल से दिल्ली में रह रहा है।

Share This Article