वारंटी को पकड़ने गयी पुलिस कर्मियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Giridih Crime: गिरिडीह (Giridih) जिले के देवरी थाना क्षेत्र के जलखरियोडीह में वारंटी को पकड़ने गयी देवरी पुलिस के साथ गाली-गलौज कर जानलेवा हमला (Deadly Attack) करने के आरोप में सहायक अध्यापक त्रिभुवन राणा और दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार Police Court से जारी वारंट के आलोक में आरोपी को पकड़ने पहुंची थी।

जहां आरोपियों ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ न सिर्फ गाली-गलौज की बल्कि पुलिस कर्मियों पर ईंट से हमला भी किया। जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

जख्मी पुलिसकर्मी विनय कुमार व चंदन पासवान का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center) देवरी में करवाया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में गिरिडीह (Giridih) जिले के देवरी थाना क्षेत्र के बजगुन्दा गांव त्रिभुवन राणा के अलावा गजाधर राणा, आशा देवी, गुरुदेव राणा और कुलिया देवी शामिल हैं। इन पांचों की गिरफ्तारी की पुष्टि गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने की है।

Share This Article