झामुमो ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को कर दिया है साइड लाइन, अमर बाउरी ने…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Amar Bauri on CM Champai Soren: झारखंड में BJP के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी (Amar Kumar Bauri) ने रविवार को कहा कि JMM ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren) को साइड लाइन कर दिया है, इसीलिए उन्हें सरायकेला में उनके विधानसभा क्षेत्र भेज दिया गया है।

वह यहां कार्यक्रम कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव की अहम जिम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन संभाल रहीं हैं।

अमर कुमार बाउरी ने BJP जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सवाल किया कि वह (कल्पना सोरेन) ऐसा किस हैसियत से कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि BJP कहती रही है कि झामुमो में परिवारवाद हावी है। कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) के आगे आने से यह सही साबित हुआ है।

बाउरी ने कहा कि चंपई सोरेन कहते हैं कि इंडी गठबंधन सभी 14 सीट जीतेगा। वह हताशा में बयान दे रहे हैं। मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं।

Share This Article