होली के दिन भूमि विवाद में भिड़ गए दो पक्ष, 9 लोग घायल, पुलिस ने संभाली स्थिति…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Giridih Dispute: मंगलवार को होली के दिन गिरिडीह के बेंगाबाद थाना (Bengabad Police Station) क्षेत्र के अतरोका गांव में दो पक्ष विवाद के बाद आपस में भिड़ गए। इसमें दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए हैं।

कुछ अन्य लोगों को भी मामूली चोट आने की बात कही जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही गिरिडीह SP दीपक कुमार शर्मा ने त्वरित कदम उठाया और सदर SDPO बिनोद रवानी को दल बल के साथ मौके पर भेजा।

SDPO ने बताया कि विवाद एक भूमि को लेकर दोनों पक्षों के बीच है। इसी बात को लेकर लोग आपस में उलझते हैं। दोनों पक्ष को समझाया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई।

मारपीट में ये लोग हैं घायल

घटना में घायल एक पक्ष के मनोज भोक्ता, परण महतो, रामचंद्र भोक्ता, तुलसी भोक्ता तथा दूसरे पक्ष के कासिम मियां, दिलजान अंसारी, नसीम अंसारी, हासिम अंसारी तथा सुबिया का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

इस घटना को लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

Share This Article