गिरिडीह में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, JCB से अवैध आरा मिल ध्वस्त, लाखों की लकड़ी जब्त

गिरिडीह में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से अवैध आरा मिल ध्वस्त, लाखों की लकड़ी जब्त, कुंडलवादह में छापेमारी, अवैध कारोबारियों में हड़कंप, सख्त कार्रवाई जारी

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Illegal Sawmill Demolition : गिरिडीह में वन विभाग ने अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध आरा मिल को ध्वस्त कर दिया। विभाग की टीम ने JCB मशीन की मदद से आरा मिल को पूरी तरह नष्ट कर दिया।

छापेमारी के दौरान मौके से करीब एक लाख रुपये मूल्य की अवैध लकड़ी भी जब्त की गई। इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध लकड़ी कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।

बताया गया कि यह अभियान गांडेय प्रखंड के कुंडलवादह इलाके में चलाया गया। वन विभाग ने यह कार्रवाई डीएफओ के निर्देश पर की, जिसमें वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी एस. के. रवि के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की।

इस अभियान में प्रभारी वनपाल रोहित कुमार पंडित, वनरक्षी रंजन शर्मा, दाऊद आलम, शमशेर अंसारी, विष्णु किस्कू, रामदेव मरांडी सहित ताराटांड थाना पुलिस के जवान भी मौजूद रहे।

वन विभाग के अधिकारियों ने साफ कहा है कि अवैध कटाई और लकड़ी के कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।