झारखंड : नकली पेट्रोल बनाकर बचने का करते थे काम, दो गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के तिसरी थाना पुलिस ने ढाई सौ लीटर पेट्रोल से भरे पांच गैलन के साथ दो युवकों को रविवार को गिरफ्तार किया है।

 पेट्रोल से भरे पांचो गैलन दोनों आरोपी युवक एक सिल्वर रंग के मारुति में लोड कर जा रहे थे।

बताया गया कि गिरफ्तार युवकों में बिहार के जमुई का चकाई निवासी नंदन कुमार और दिलीप राय शामिल है।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नंदन कुमार और दिलीप राय को उस वक्त दबोचा।

जब दोनों मारुति ओमनी में गैलन लोड कर गिरिडीह के गांवा जा रहे थे। इसी दौरान दोनों को सीमावर्ती गांव में तिसरी पुलिस ने छापेमारी कर मारुति के साथ दबोचा।

इस दौरान पुलिस ने जब दोनों आरोपी युवकों से पेट्रोल के सारे दस्तावेज मांगे। तो दस्तावेज होने से नंदन और दिलीप ने हाथ खड़ा कर दिया। इसके बाद पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए थाना ले गई।

तिसरी पुलिस की मानें तो दोनों लंबे वक्त से पेट्रोल के अवैध कारोबार में शामिल है।

पुलिस का यह भी दावा है कि जमुई के चकाई में नकली पेट्रोल बनाने का गौरखधंधा पिछले कई महीनों से चल रहा है। इस गोरखधंधे में शामिल इन दोनों के अलावे कई और शामिल है।

Share This Article