भारत बंद को लेकर रांची में निकाला गया मशाल जुलूस

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अखिल भारतीय किसान संघर्ष मोर्चा की ओर से 27 सितम्बर को बुलाये गए भारत बंद के पूर्व संध्या पर रांची में सैनिक बाजार से अल्बर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया।

इस मशाल जुलुस का नेतृत्व संयुक्त रूप से झामुमो के मुस्ताक आलम, कांग्रेस के सुरेश बैठा, भाकपा के अजय सिंह, माले के भुवनेश्वर केवट और राजद के राजेश यादव कर रहे थे।

सभी दलों के कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों और कृषि कानून को रद्द करने की मांग कर रहे थे।

बारिश में भींगते हुए मशाल लेकर पूरे जोश के साथ अल्बर्ट एक्का चौक पर पहुंचे और सोमवार को पूरा भारत बंद रहेगा का नारा लगाया। सभी रांची की जनता से किसानों के समर्थन में अपनी दुकानें और प्रतिष्ठनों को बंद रखने की अपील की।

कांग्रेस, झामुमो,राजद और सभी वामदल के लोग इस मशाल जुलूस में शामिल थे।

मुख्य रूप से भाकपा के केडी सिंह, कांग्रेस के राकेश किरण, झामुमो की महुआ मांझी, हेमलाल महतो, राजद के राजेश यादव, सूरज सिंह, माले के भुवनेश्वर केवट, माकपा के प्रकाश विप्लव, लालदेव सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

दूसरी ओर मजदूर – कर्मचारी समन्वय समिति, रांची के बैनर तले रविवार को मजदूरों – कर्मचारियों ने भी सैनिक मार्केट से मशाल जुलूस निकाला जो मेन रोड होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंच कर समाप्त हुआ। सभी ने भारत बंद का समर्थन किया।

जुलूस में सीटू, बेफी,इंश्योरेंस बीएसएसआर युनियंस, कोयला और निमार्ण कामगारों ने हिस्सा लिया। यह जानकारी अनिर्वान बोस ने दी।

Share This Article