गिरिडीह में सड़क दुर्घटना, बाइक सवार युवक की मौत

युवक बाइक से राजधनवार की ओर जा रहा था। उसी दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से बाइक जा टकराई

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Giridih Road Accident: सरिया थाना क्षेत्र के निमाटांड़ में एक बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत (Death In Road Accident) हो गई। युवक बाइक से राजधनवार की ओर जा रहा था। उसी दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से बाइक जा टकराई।

मृतक की पहचान सरिया निवासी राजेश बद्री दास (30) के रूप में हुई है। घटना की सुचना पाकर सरिया पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त किया। और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया।

Share This Article