गोवा कांग्रेस ने ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ में दो महिला नेताओं को निष्कासित किया

गोवा कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में मनीषा उसगांवकर और शामिला सिद्दीकी को छह साल के लिए निष्कासित किया। अनुशासन समिति की सिफारिश पर कार्रवाई हुई।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पणजी: गोवा में कांग्रेस ने ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ में शामिल होने को लेकर मंगलवार को अपनी दो महिला नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

यहां संवाददाताओं से बात करते हुए गोवा कांग्रेस के प्रवक्ता विवेक डी’सिल्वा ने बताया कि पार्टी की राज्य कार्यकारी समिति ने मनीषा उसगांवकर और शामिला सिद्दीकी को छह साल के लिए निष्कासित किया है।

इन दोनों नेताओं को इस साल जून में गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जीपीसीसी) के नए अध्यक्ष के रूप में गिरीश चोडणकार की नियुक्ति के खिलाफ मीडिया में बयान देने के बाद निलंबित कर दिया गया था।

जीपीसीसी की महासचिव रह चुकीं उसगांवकर ने 2022 के गोवा विधानसभा चुनाव में वालपोई निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विश्वजीत राणे के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। वहीं, सिद्दीकी पार्टी की गोवा इकाई के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ की प्रमुख थीं।

डी’सिल्वा ने बताया कि पार्टी ने दोनों नेताओं के खिलाफ जांच के लिए एक अनुशासन समिति का गठन किया था।

उन्होंने कहा, “दोनों नेता पूर्व में समिति के समक्ष पेश हुई थीं। अनुशासन समिति ने राज्य कार्यकारिणी समिति से दोनों नेताओं को निष्कासित करने की सिफारिश की थी।”

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।