गोड्डा व्यवहार न्यायालय में सभी न्यायिक कार्य का समय बदला, सुबह 7 से…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Godda Court Timing: 1 April यानि सोमवार से गोड्डा व्यवहार न्यायालय (Godda Vibhag Court) में सभी न्यायिक कार्य सुबह में ही होंगे। न्यायलय में न्यायाधीश के बैठने का समय सुबह 7:30 बजे से 12:30 बजे तक रहेगा।

जिसमें सुबह 9:30 बजे से 10 बजे तक आधे घंटे का ब्रेक रहेगा। वहीं न्यायालय का कार्यकाल सुबह 7:00 बजे से दिन के 1:00 बजे तक खुला रहेगा।

29 जून तक चलेगी यह व्यवस्था

इस बात की जानकारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गोड्डा राजेश कुमार वैश्य ने लिखित रूप से जिला अधिवक्ता संघ को दिया है।

साथ ही यह भी सूचित किया गया है कि व्यवहार न्यायालय के E-Filing Center में जमानत आवेदन दाखिल करने का समय सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक एवं अन्य केस और आवेदन फ़ाइल करने का समय सुबह 07:30 बजे से 10:30 बजे तक होगा।

बताते चलें यह व्यवस्था 29 जून 2024 तक रहेगी। उसके बाद पूर्व की तरह ही न्यायालय का कार्य Day Court, अर्थात सुबह 10:30 बजे से शाम 04:30 बजे दिन में ही होगा।

Share This Article