गोड्डा : दुकान में छापामारी कर भारी मात्रा में महुआ जब्त

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोड्डा: महागामा अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के नेतृत्व में गठित टीम ने मंगलवार को मोहनपुर चौक स्थित सुरेश भगत के सीमेंट सह पानी प्लांट के दुकान में छापामारी (Cement Water Plant Shop Raid) करके भारी मात्रा में महुआ जब्त की।

छापेमारी टीम (Raid Team) में कार्यपालक दंडाधिकारी एजाज आलम, अंचलाधिकारी रंजन यादव,थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह शामिल थे।

छापेमारी में महुआ और गुड़ भारी मात्रा में मिला

छापेमारी के दौरान अंदर से दुकान बंद थी। गृह स्वामिनी ने दुकान का दरवाजा नहीं खोला । वहीं SDO के बार-बार बोलने के बावजूद भी दरवाजा नहीं खोला गया अंततः SDO के आदेशानुसार महिला पुलिस बल एवं ललमटिया थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह सहित पुलिस बल को बुलाया गया तब जाकर कड़ी मशक्कत के बाद गृह स्वामी के कहने पर अंदर से दरवाजा खोला गया।

छापेमारी (Raid) में महुआ और गुड़ भारी मात्रा में मिला। वहीं दुकान के बगल में सीमेंट दुकान का मेन गेट जिला अधिकारी के द्वारा छापेमारी के पहले ही सील कर दिया गया है।

Share This Article