इस पुल के नजदीक युवक की मिली अधजली डेड बॉडी, मर्डर की जताई जा रही आशंका

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रोहित शाह बीते संध्या से घर नहीं लौटा था। सुबह उसे खोजने के क्रम में उसका अधजला शव लोगों ने देखा। मामले को लेकर पूरे शहर में तनाव व्याप्त है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Godda Dead Body : जिला मुख्यालय के पास कड़िया नदी के सटे कन्हवारा पुल के पास गांव के अरुण साह के पुत्र रोहित साह (Rohit Sah) का अधजला शव मिला। आशंका है कि उसकी हत्या कर शव को नदी के पास जलाने का प्रयास किया गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने शहर के हटिया चौक के पास मुख्य सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रकट किया।

मौके की नजाकत को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महागामा शिव शंकर तिवारी, प्रशिक्षु DSP कुमार गौरव, पुलिस निरीक्षक पथरगामा मुकेश पांडे एवं पुलिस निरीक्षक उपेंद्र कुमार महतो की अगुवाई में काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर बुला लिया गया। घटना की पड़ताल के लिए स्वान दस्ता भी दुमका से बुलाया गया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रोहित शाह बीते संध्या से घर नहीं लौटा था। सुबह उसे खोजने के क्रम में उसका अधजला शव लोगों ने देखा। मामले को लेकर पूरे शहर में तनाव व्याप्त है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

TAGGED:
Share This Article