गोड्डा जिले के नए DC ने भोर सिंह यादव से पदभार ग्रहण किया

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोड्डा : जिले के नये उपायुक्त जीशान कमर (Deputy Commissioner Zeeshan Qamar) ने निवर्तमान उपायुक्त भोर सिंह यादव से अपना पदभार लिया है।

पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त ने अपने मातहत सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।

इसके बाद उनके साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने जिले में चल रही तमाम योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

नए उपायुक्त ने जिले में चल रहे विकास योजनाओं (development plans) को निर्धारित समय में पूरा करने का निर्देश दिया ताकि योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जा सके।

नए डीसी ने विकास के रिकार्ड को कायम रखने का संकल्प व्यक्त किया

गौरतलब है कि गोड्डा जिले ने विकास के मामले में पहले से कई कीर्तिमान स्थापित किया है। जिले के नए उपायुक्त जीशान कमर ने निवर्तमान उपायुक्त भोर सिंह यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कार्यों को आगे भी कायम रखा जाएगा।

कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से बचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से संवेदनशील है। इस मौके पर निवर्तमान उपायुक्त भोर सिंह यादव ने उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी। साथ ही मौके पर उपस्थित दफ्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी नए डीसी को बधाई दी।

Share This Article