
नयी दिल्ली: गोदरेज इंडस्ट्रीज समूह की रोजमर्रा के सामान बेचने वाली कंपनी कंपनी गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुधीर सीतापति ने पद से इस्तीफा दे दिया है।
कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अपने वैश्विक मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) और गोदरेज अफ्रीका के अध्यक्ष आसिफ मलबारी को नया प्रबंध निदेशक एवं सीईओ नियुक्त किया है।

