खुशखबरी! : अब जल्द हजारीबाग से पास करेगी रांची मधुपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस

आशा व्यक्त की कि जल्द ही Hazaribagh वासियों के सपनों को साकार करते हुए हजारीबाग से महानगरों के लिए रेल परिचालन की शुरुआत होगी

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: हजारीबाग (Hazaribagh) के लोगों के लिए खुशखबरी। रेलवे विभाग (Railway Department) की ओर से मिली स्वीकृति के अनुसार, अब जल्द ही रांची मधुपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (Ranchi Madhupur Intercity Express) हजारीबाग से पास होगी।

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने जताई खुशी

सूचना के अनुसार, हजारीबाग से रांची (Hazaribagh to Ranchi) की ओर यह Train दिन के 10:45 बजे और रांची से हजारीबाग शाम 5:45 बजे पहुंचेगी।

सदर विधायक मनीष जायसवाल (Manish Jaiswal) ने इसे हजारीबाग वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी बताया है। कहा कि यह एक सकारात्मक (Positive) शुरुआत है।

उन्होंने देश के PM नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति भी आभार जताया। आशा व्यक्त की कि जल्द ही Hazaribagh वासियों के सपनों को साकार करते हुए हजारीबाग से महानगरों के लिए रेल परिचालन की शुरुआत होगी।

Share This Article