गुजरात : दीवाली पर सरकार अपने अधिकारियों व कर्मचारियों को देगी दस हजार का एडवांस

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गांधीनगर/अहमदाबाद: मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने गुजरात सरकार के पांच लाख से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है।

मुख्यमंत्री ने आज राज्य सरकार में सेवारत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दीवाली पर बिना ब्याज के 10,000 रुपये देने का फैसला किया है।

बताया गया है कि डिजिटल लेनदेन को और प्रोत्साहित करने के लिए इस अग्रिम की राशि कार्ड के रूप में अधिकारियों, कर्मचारियों को दी जाएगी। यह रुपये बिना ब्याज के 10 मासिक बराबर किश्तों में चुकाया जाएगा।

मुख्यमंत्री के इस निर्णय से लोग दीवाली उत्सव के दौरान चीजों को खरीदने में सक्षम होंगे। परिणामस्वरूप, छोटे व्यापारियों के व्यापार रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। मौजूदा स्थिति में देश और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी एक नई गति मिलेगी।

Share This Article