गुमला में 17 जंगली हाथियों का झुंड पहुंचा, ग्रामीणों में दहशत

गुमला के पालकोट पहुंचा 17 जंगली हाथियों का झुंड, छह से अधिक बच्चों संग खेतों में मचाया उत्पात; ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग निगरानी और सुरक्षित खदेड़ने में जुटा।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला : सिमडेगा में उत्पात मचाने के बाद 17 जंगली हाथियों का झुंड सोमवार को गुमला के पालकोट प्रखंड पहुंच गया। हाथियों के पहुंचने से आसपास के गांवों में डर का माहौल बन गया था। ग्रामीणों को धान, मक्का, बादाम, उड़द और केले की फसल के साथ घरों को भी नुकसान होने की चिंता में थे । फिलहाल हाथियों का झुंड खेतों में लगी धान की फसल को रौंदते हुए घूम रहा है। झुंड में मादा हाथियों के साथ छह से अधिक छोटे बच्चे भी हैं।

वन विभाग के अनुसार, हाथी बिलिंगबीरा पंचायत के सनईडीह गांव के जंगल में मौजूद हैं। वनपाल कृष्णा महतो ने लोगों से हाथियों से दूर रहने और उन्हें परेशान नहीं करने की अपील की है। यह झुंड सिमडेगा के बीरू और जापकाकोना होते हुए पालकोट पहुंचा है। विभाग इन्हें रायडीह की ओर ले जाकर छत्तीसगढ़ भेजने की तैयारी कर रहा है।

डीएफओ बेलाल अहमद ने बताया कि हाथियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क किया गया है। पहले हुए नुकसान का मुआवजा देने की प्रक्रिया भी जारी है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।