भरनो के डोम्बा गांव में 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

गुमला के भरनो थाना क्षेत्र के डोम्बा गांव में 18 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Youth Suicide : भरनो थाना क्षेत्र के डोम्बा गांव में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 18 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार, डोम्बा गांव निवासी रामप्रसाद महतो के इकलौते पुत्र रूपेश महतो (18) ने शनिवार दोपहर अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह घर में अकेला था। दोपहर में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

कुछ देर बाद जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने रूपेश को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद दरवाजा तोड़कर जब वे कमरे के अंदर पहुंचे तो रूपेश फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर भरनो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। फिलहाल युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

ग्रामीणों के अनुसार रूपेश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।