
गुमला : गुमला जिले में सड़क निर्माण का काम कर रहे एक ठेकेदार को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर धमकी दी गई। यह कॉल पुर्तगाल के नंबर (+351961904586) से किया गया था, जो बाद में स्पूफ्ड नंबर निकला। जानकारी के अनुसार, ठेकेदार उस समय आदर क्षेत्र में काम कर रहा था। फोन करने वाले व्यक्ति ने बिना अपना परिचय दिए गाली-गलौज की और डराने की कोशिश की। जब ठेकेदार ने फोन काट दिया, तो उसके मोबाइल पर दो वीडियो क्लिप भेजे गए। ये वीडियो हाल ही में पलामू में राहुल सिंह गिरोह के चार अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद हुई पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़े थे। इससे यह जताने की कोशिश की गई कि कॉल करने वाला व्यक्ति उसी गिरोह से जुड़ा है। जांच में स्पूफ्ड नंबर का कोई ठोस पता नहीं चल पाया है।

