उपराज्यपाल सक्सेना ने लद्दाख में पांच नए जिलों के गठन को मंजूरी दी

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लेह/जम्मू: लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं और लंबित मांग को पूरा करते हुए सोमवार को केंद्र शासित प्रदेश में पांच नए जिलों के गठन को मंजूरी दे दी।
उन्होंने इस फैसले को लद्दाख के लिए ‘‘ऐतिहासिक दिन’’ बताया। उपराज्यपाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैंने लद्दाख के लोगों की आकांक्षाओं और लंबित मांग को पूरा करते हुए पांच नए जिलों के गठन की अधिसूचना को मंजूरी दे दी है।’’ सक्सेना ने कहा कि पांच नए जिलों नुब्रा, शाम, चांगथांग, जांस्करx और द्रास के गठन के साथ, लद्दाख में अब सात जिले हो जाएंगे।
पहले लद्दाख में केवल दो जिले लेह और कारगिल थे। लद्दाख क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश है, लेकिन जनसंख्या के मामले में यह दूसरे सबसे कम आबादी वाले क्षेत्रों में आता है। यह क्षेत्र लगभग 86,904 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और इसकी सीमाएं चीन तथा पाकिस्तान से लगती हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की जनसंख्या लगभग 2.74 लाख है।
सक्सेना ने पोस्ट में कहा, ‘‘यह फैसला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित और समृद्ध लद्दाख के दृष्टिकोण के अनुरूप है।’’

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।