दो दिनों से गायब था युवक, कुएं में मिली डेड बॉडी, पिता ने जताई मर्डर की आशंका…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gumla Dead Body: गुरुवार से लापता युवक टोटो निवासी शहजाद खान की Dead Body शनिवार को गुमला के Markettrend स्थित कुएं में मिली।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर Post Mortem के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

बताया जाता है कि मृतक दिल्ली में रहकर प्राइवेट जॉब करता था। वह हाल ही में घर लौटा था। गुरुवार को देर रात बस स्टैंड की ओर जाने की बात कहकर घर से निकला था। फिर वापस नहीं लौटा।

परिजनों ने खोजबीन की और शनिवार की सुबह टोटो थाना में लिखित आवेदन देकर खोजबीन की गुहार लगाई थी। कुछ ही घंटे बाद एक सोनार के कुआं से युवक की Dead Body मिली।

मृतक के पिता गफ्फूर ने बेटे की हत्या की आशंका जाहिर की है। कहा कि मेरे बेटे को मारपीट कर कुएं में डाला गया है। उसके होंठ पर चोट के निशान हैं।

Share This Article