Sunday, 27 Sep 2026
News Aroma
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • भारत
  • विदेश
  • क्राइम
  • एक्सप्लोर मोर
    • टेक्नोलॉजी
    • करियर
    • हेल्थ
    • बिजनेस
    • टूरिज्म
    • ऑटो
    • जॉब्स
    • अजब गज़ब
    • रिलेशनशिप
    • लाइफस्टाइल
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • हमारे बारे में
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms And Conditions
    • Disclaimer
    • Cookie policy
  • संपर्क करें
Advertise With Us
  • झारखंड
  • Uncategorized
  • विदेश
  • भारत
  • क्राइम
  • बिहार
  • टेक्नोलॉजी
  • बॉलीवुड
  • करियर
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • अजब गज़ब
  • बिजनेस
  • ओपिनियन
  • खेल
  • Politics
  • हेल्थ
  • लाइफस्टाइल
  • रिलेशनशिप
  • टूरिज्म
  • Finance
  • Environment
  • Business Spotlight
  • ई-पेपर
News AromaNews Aroma
Font ResizerAa
  • झारखंड
  • बिहार
  • जॉब्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटो
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
  • भारत
Search
  • होम
  • झारखंड
  • विदेश
  • क्राइम
  • बिहार
  • भारत
  • करियर
  • जॉब्स
  • ऑटो
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 | News Aroma | Site Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
Home » Latest News » बड़ी खबर: नोएडा हिंसा का कनेक्शन जुड़ा झारखंड से, हजारीबाग-जमशेदपुर के युवकों पर पाक हैंडलर्स से लिंक का आरोप
झारखंड

बड़ी खबर: नोएडा हिंसा का कनेक्शन जुड़ा झारखंड से, हजारीबाग-जमशेदपुर के युवकों पर पाक हैंडलर्स से लिंक का आरोप

नोएडा हिंसा मामले में झारखंड कनेक्शन सामने आया, NIT जमशेदपुर और हजारीबाग के युवकों पर पाकिस्तानी हैंडलर्स से लिंक और साजिश रचने के गंभीर आरोप लगे हैं।

Last updated: April 17, 2026 1:24 PM
By Vinita Choubey
Share
3 Min Read
SHARE
WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
Instagram Follow Now

डेस्क: 13 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के नोएडा में हुई हिंसा के मामले में अब जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इसके तार झारखंड से जुड़ते नजर आ रहे हैं। पुलिस जांच में दावा किया गया है कि इस पूरी हिंसा के पीछे एक अंतरराष्ट्रीय साजिश हो सकती है, जिसमें पाकिस्तानी हैंडलर्स की भूमिका सामने आ रही है। जांच के मुताबिक, इस घटना के कथित मास्टरमाइंड एनआईटी जमशेदपुर के पूर्व छात्र आदित्य आनंद और हजारीबाग निवासी रूपेश राय बताए जा रहे हैं। आरोप है कि इन दोनों ने पाकिस्तानी हैंडलर्स की मदद से इस हिंसा को भड़काने का काम किया।

Contents
  • कैसे रची गई हिंसा की साजिश
  • पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे X अकाउंट्स
  • पहचान छिपाकर फरार हुआ आदित्य

कैसे रची गई हिंसा की साजिश

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस पूरी योजना की कमान एनआईटी जमशेदपुर से बीटेक कर चुके आदित्य आनंद के हाथों में थी। उसके साथ रूपेश राय और मनीषा चौधरी भी इस साजिश में शामिल बताए जा रहे हैं। जांच में सामने आया है कि तीनों 31 मार्च को नोएडा पहुंचे थे और सेक्टर-14 समेत कई औद्योगिक क्षेत्रों में रेकी की गई। इसके बाद कथित तौर पर “मजदूर बिगुल दस्ता” नाम से कर्मचारियों को संगठित किया गया और क्यूआर कोड के जरिए 800-800 सदस्यों के तीन वॉट्सऐप ग्रुप बनाए गए।

पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे X अकाउंट्स

जांच में यह भी सामने आया है कि 11 अप्रैल को जब पुलिस ने रूपेश और मनीषा को हिरासत में लिया, उसके बाद आदित्य आनंद ने कथित तौर पर साजिश को आगे बढ़ाया। इसी दौरान दो X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट्स- ‘अनुषी तिवारी प्राउड इंडियन नबी’ और ‘मीर इलयास आईएनसी’ से पुलिस कार्रवाई के दौरान 20 लोगों की मौत और 99 लोगों के घायल होने की झूठी जानकारी फैलाने का आरोप है। X की रिपोर्ट के अनुसार, इन दोनों अकाउंट्स के आईपी एड्रेस और वीपीएन पाकिस्तान से जुड़े पाए गए हैं। अब एटीएस इस कथित पाकिस्तान कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है।

पहचान छिपाकर फरार हुआ आदित्य

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि एनआईटी के पूर्व छात्र आदित्य आनंद की भूमिका इस पूरे मामले में काफी सक्रिय रही। बताया गया है कि 10 अप्रैल को उसने सेक्टर-82 में भड़काऊ भाषण भी दिए थे। इसके बाद जब उसके साथियों की गिरफ्तारी शुरू हुई, तो आदित्य ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अपना लुक बदल लिया और बाल कटवा लिए। फिलहाल पुलिस उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने और बैंक खातों को फ्रीज करने की तैयारी में है।

TAGGED:ATS Investigationbreaking news IndiaHazaribaghIndia Crime NewsJharkhand LinkNIT JamshedpurNoida violencePakistan HandlersSocial Media Fake NewsUttar Pradesh newsX Account
Share This Article
Email Copy Link Print
ByVinita Choubey
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।
Previous Article दिल्ली के एक अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदने की धमकी देने वाले मरीज को बचाया गया
Next Article highcourt झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: स्टील प्लांट की पार्किंग से लेकर हेल्थ सिस्टम तक बदलने के आदेश, सरकार को मिली 18 महीने की डेडलाइन

You May also Like

Vinoba Bhave University
झारखंड

विनोबा भावे विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में, एक लाख से अधिक उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन पर सवाल, छात्र मोर्चा ने स्वतंत्र जांच की मांग की

September 27, 2026
झारखंड

सरायकेला-खरसावां : तिरुलडीह की हरिजन बस्ती में बीती रात हाथियों का तांडव, झुंड से बिछड़े दो हाथियों ने मचाया उत्पात

September 27, 2026
झारखंड

झारखंड प्रार्थना महोत्सव को लेकर डीसी और एसपी ने लिया स्थल का जायजा

September 27, 2026
Ranchi News, Ranchi Police, Ranchi Security, Police Checking
झारखंड

राजधानी की सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा, सीमाओं पर बढ़ाई गई चौकसी और सघन वाहन जांच

September 27, 2026
Show More
  • More News:
  • Jharkhand News
  • breaking news
  • hindi news
  • Jharkhand
  • झारखंड न्यूज़
  • Jharkhand Hindi News
  • हिंदी समाचार
  • झारखंड की ताज़ा खबरें
  • Jharkhand Latest News
  • india news
  • national news
  • Local News
  • Jharkhand Breaking News
  • City News
  • झारखंड हिंदी समाचार
  • अपना झारखंड
  • झारखंड की ताज़ा ख़बर
  • Latest News In Jharkhand
  • Jharkhand Headlines
  • Latest Jharkhand News
News Aroma

न्यूज अरोमा एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक, सजग और सशक्त बनाना है।

Youtube Medium Rss

About Company

  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • भारत
  • विदेश
  • क्राइम
  • एक्सप्लोर मोर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें

© 2025 | News Aroma | Site Developed & Hosted by Midhaxa Innovations

Welcome to Foxiz
Username or Email Address
Password

Lost your password?